{"_id":"65f9b1fbc1b367d42b062d3f","slug":"villagers-protest-against-construction-of-complex-in-place-of-yagya-mandap-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118216-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: यज्ञ मंडप की जगह कॉम्प्लेक्स निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: यज्ञ मंडप की जगह कॉम्प्लेक्स निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध
Tue, 19 Mar 2024 09:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 19 Mar 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। प्राचीन काली मंदिर यज्ञ मंडल की खाली जगह पर विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स के उद्देश्य से नींव खोदी जा रही थी। इसे लेकर मंदिर समिति व ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों का आक्रोश देख नींव को जेसीबी से भरवा दिया। इसके बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन समाप्त हुआ।
ठूठीबारी बाजार में प्राचीन काली मंदिर स्थित है। मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण निगम, दुर्गा प्रसाद गुप्त, आदित्य मिश्रा, विनोद मद्धेशिया, अजय निगम, मनोज कसौधन, अमर निगम, मोहन रौनियार, शिवशंकर कसौधन, उमाकांत पांडेय, कुलदीप निगम, चंद्रभान जायसवाल ने बताया कि प्राचीन काली मंदिर से सटे पश्चिम यज्ञ मंडप की खाली जगह है। जिस पर मंदिर समिति व कस्बे के श्रद्धालु समय समय पर यज्ञ प्रयोजन धार्मिक अनुष्ठान करते रहते हैं। उक्त स्थान पर आर्य विद्या प्रसार प्रबंध समिति राधा कुमारी इंटर काॅलेज की ओर से व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए नींव खोदी जा रही थी, जैसे ही इसकी भनक मंदिर समिति व ग्रामीणों को हुई तो मंगलवार सुबह ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंच नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे सूचना पर पहुंचे। निचलौल नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार मिश्र, लेखपाल दीपक पांडेय ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार मिश्र ने बताया कि खोदे गए विवादित नींव को जेसीबी से भरवा दिया गया है।
नौ अप्रैल को होना है महायज्ञ
ठूठीबारी। प्राचीन काली मंदिर समिति की ओर से अप्रैल चैत्रराम नवमी के प्रथम दिवस पर नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ मंडप की जगह व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बन गया तो यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान मंदिर प्रांगण में नहीं हो पाएगा। इसको लेकर समिति व ग्रामीण चिंतित है।