{"_id":"6ae10dce76541dfaaf0da253","slug":"villagers-of-fursatpur-troubled-by-issues-regarding-roads-and-drains-receive-an-assurance-following-their-demands-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-188011-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीएम से मिले ग्रामीण, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीएम से मिले ग्रामीण, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
महराजगंज। फुर्सतपुर बाजार में सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी और रवींद्र जैन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम से मुलाकात समस्या बताई। जल्द समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी।
सुरेश चंद साहनी ने बताया कि फुर्सतपुर बाजार में लंबे समय से सड़क और नाली की समस्या बनी हुई है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने आठ से 12 अक्तूबर तक लगातार पांच दिन धरना दिया था। उस समय अधिकारियों ने निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया था। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ और खंड विकास अधिकारी सदर को फुर्सतपुर बाजार में सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। रवींद्र जैन ने उम्मीद जताई कि अब फुर्सतपुर बाजार के लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, लौहर गुप्ता, जितेंद्र साहनी, अंगद चौहान, गणेश चौहान, शैलेश यादव, जितेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।