फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers expressed anger over irregularities in road construction

Maharajganj News: सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

Wed, 05 Feb 2025 09:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 05 Feb 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers expressed anger over irregularities in road construction
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के रघुनाथपुर में सिंचाई विभाग खंड द्वितीय द्वारा हो रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने काफी आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्यों में मानकों की खुलेआम अनदेखी करने का आरोप भी लगाया है। मौके पर जुटे सैकड़ों ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर टोला करीमदादपुर से सुबेदारपुर तक रोहिन नदी के तटबंध पर सिंचाई विभाग खंड द्वितीय द्वारा सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी कर धांधली को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजीव वरुण के नेतृत्व में ग्रामीण जौहर अली, उदय, धर्मेंद्र पाल, इंद्रजीत पाल, जगन्नाथ पाल, रामवृक्ष साहनी, प्रभंश पाल, बेचन शर्मा, मोहम्मद एहसान, बाल किशुन, चंद्रावती, शाबिना खातून, पूनम ने विरोध जताते हुए विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने कहा कि यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। बाढ़ के समय यहां लगभग सात से नौ फीट पानी सडक पर भर जाता है। एकमात्र मझार का यह तटबंध (सड़क) होती है। इसमे कभी कभी रेनकट व रैटहोल भी होते रहते हैं। सिंचाई विभाग खंड द्वितीय के सहायक अभियंता अमोद कुमार ने कहा कि सडक निर्माण में मानक व गुणवत्तापूर्ण सड़क बनना है। सभी बिंदुओं पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed