{"_id":"65f30c9ede3dc376dc03f52b","slug":"villagers-demonstrated-when-land-was-marked-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117861-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन चिह्नित होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन चिह्नित होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Thu, 14 Mar 2024 08:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 14 Mar 2024 08:11 PM IST
विज्ञापन
भिटौली। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपाला गांव के ग्रामीणों ने श्मशान की जमीन पर ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित होने पर भड़क उठे। बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची राजस्व टीम का उन्होंने विरोध किया।
ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी सूरत में श्मशान घाट की जमीन पर पानी की टंकी नहीं बननी चाहिए। वैसे भी हमारे गांव में धार्मिक स्थान पर पहले से ही कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। काली मंदिर के स्थान को लेकर जगह का सीमांकन किया गया है, लेकिन ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि काली मंदिर के खाली स्थान पर फसल लगाकर जगह को कब्जा करने का प्रयास किया गया है। कुछ महिलाओं द्वारा ग्राम प्रधान एवं कुछ अन्य ग्रामीणों पर गांव के सार्वजनिक पोखरी पर अतिक्रमण का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय का ताला कभी नहीं खुलने के कारण भी विरोध किया। इस अवसर पर नवरत्न गुप्ता, राजेश यादव, श्याम बदन, मनीष, बांकेलाल, सुभावती देवी, कमला देवी, रंजू देवी, मालती, माला मौजूद रहे।