फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers demonstrated for the demand of drain construction

Maharajganj News: नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 11 Aug 2023 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for the demand of drain construction
ग्रामीणों ने गांव के साथ सौतेला व्यवहार करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। बागापार-रानीपुर मार्ग पर स्थित बेलवाकाजी गांव में सड़क किनारे नाली निर्माण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा उनके गांव के रास्ते बागापार से रानीपुर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। बेलवाकाजी गांव में सड़क निर्माण हो गया, लेकिन सड़क किनारे अभी तक नाली का निर्माण नहीं किया गया। नाली न होने से सड़क पर जलभराव हो गया है। सरदार राजभर, झिनकू वर्मा, बिंद्रावती, सुनीता, संतरी, रामबेलास, हरी, ठगई, गोबरी, किरन, अनीता, धनपाती ने नारेबाजी की। इस दौरान आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि सिंदुरिया से रानीपुर तक सड़क बन रही है। सड़क के किनारे बागापार, बरगदवा राजा, सिंदुरिया, पिपरा कल्याण, झनझनपुर, नदुआ में नाली बनाई गई है, लेकिन बेलवाकाजी गांव के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जलनिकासी न होने पर सड़क पर ही जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed