{"_id":"657b1b80f4ae47bf0603d06d","slug":"villagers-demonstrated-demanding-repair-of-the-bridge-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11667-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुल की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुल की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Thu, 14 Dec 2023 08:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 14 Dec 2023 08:43 PM IST
विज्ञापन
बागापार। बागापार गांव के पास स्थित पुल के बीच बने खतरनाक गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि एक माह से पुल का स्लैब क्षतिग्रस्त है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी जानकर भी अंजान बने हुए हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि बागापार-महराजगंज की सड़क प्रमुख मार्ग है। इस सड़क से क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोगों का आवागमन होता है। हर दिन कोई न कोई यहां गिरकर चोटिल हो रहा है। अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन इस समस्या के समाधान के प्रति जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। प्रदर्शन करने वालों में ग्रामीण बलदेव प्रसाद, अवधेश कुमार, दुर्गेश पांडेय, इंद्रजीत चौधरी, शिवेंद्र गौतम, अनूप कुमार, नाथू प्रसाद, दीपक, मनीष, उमेश चंद, अभय मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुल के बीच गड्ढा होने का मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराकर शीघ्र ही मरम्मत करा दी जाएगी।