{"_id":"6a63cafb7c56e21d1a0bf9f0","slug":"villagers-caught-two-youths-who-had-come-to-meet-their-girlfriends-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181933-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रेमिका से मिलने आये दो युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रेमिका से मिलने आये दो युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने आए दो युवकों को शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवक शुक्रवार रात कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से मिलने पहुंचे थे। देर रात गांव में बाहरी युवकों के आने की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची कोल्हुई पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों युवक गांव की एक लड़की से मिलने आए थे। कोल्हुई पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि दो युवकों को शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद