फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers are scared of leopard's movement, team is monitoring

Maharajganj News: तेंदुए की चहलकदमी से सहमे ग्रामीण, टीम कर रही निगरानी

Tue, 11 Mar 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 11 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers are scared of leopard's movement, team is monitoring
घुघली। क्षेत्र लगभग एक दर्जन गावों में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण डरे हुए हैं। क्षेत्र में वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। गांव के खेत व बगीचे में जाने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक मार्च को टेढवा गांव के सिवान में ज्ञानेंद्र पाल, दुर्विजय साहनी सहित कई ग्रामीणों को दिखाई दिया था। हरिलाल यादव के घर के आस पास तेंदुआ दिखाई दिया था। पांच मार्च को इसे विश्वनाथपुर में ग्रामीणों ने देखा। अविनाश सिंह, इंद्रासन सिंह आदि ने बताया कि केले के खेत शाम के समय तेंदुआ दिखाई दिया। शोर मचाने पर नदी के किनारे झुरमुट में छिप गया।
विज्ञापन

शुक्रवार के दिन मेदिनीपुर गांव के बगीचे में तेंदुए ने रंभा देवी की दो बकरियों को निशाना बनाया। जब वह बगीचे में चिल्लाने लगी तो कई और बकरी चरवाहे जुट गए, जिससे वह उन्हें छोड़कर भाग गया। मंगलवार की रात नौ बजे खानपुर गांव के बरहवा टोले स्थित बगीचे में तेंदुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी हैपी पांडेय, नगीना चौधरी आदि ने बताया कि वन विभाग को सूचित किया गया। टीम मौके पर आई खोजबीन की, लेकिन वह कहीं छिप गया।
मेदिनीपुर निवासी राम ध्यान मल्ल, जगदीश मल्ल ने बताया की शनिवार की साय तेंदुआ घर के आसपास दिखा, शोर मचाने पर भागा, फिर रविवार को सुबह घर के आस पास तेंदुआ दिखा। ग्रामीण भयभीत होकर चिल्लाने लगे तब जाकर वहां से भाग कर नजदीक के झुरमुट में छिप गया।

पकड़ी के डिप्टी रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं है कि क्षेत्र में तेंदुए की ही चहलकदमी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed