{"_id":"66d9c85cb508cedde705b12d","slug":"village-development-officer-suspended-for-disobeying-orders-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-130634-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आदेश की अवहेलना पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आदेश की अवहेलना पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
Thu, 05 Sep 2024 08:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 05 Sep 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। चल अचल संपत्ति का ब्योरा समय से प्रस्तुत न करने, साप्ताहिक बैठकों में उपस्थित न होने आदि का दोषी पाए जाने पर विकास खंड मिठौरा के ग्राम विकास अधिकारी अमरेंद्र कुमार पटेल को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन के निर्देश पर निलंबित वीडीओ को जिला विकास कार्यालय महराजगंज से संबद्ध किया गया है।
जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब के मुताबिक उच्च अधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों के अवहेलना के दोषी पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी अमरेंद्र कुमार पटेल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित वीडिओ पर आरोप है कि बार-बार निर्देश के बाद भी उनके द्वारा चल अचल संपत्ति का ब्योरा समय से प्रस्तुत नहीं किया गया।
इसके अलावा वीडिओ साप्ताहिक बैठकों में उपस्थित नहीं रहे। वह रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत में भी उपस्थित नहीं रहे। चौपाल के कार्यक्रम में दिए गए निर्देश के बावजूद अनुपस्थित रहे। 22 अगस्त को ग्राम पंचायत के हरिहरपुर टोला मोतीपुर एवं कुइया कंचनपुर के बीच बंजर भूमि की पैमाईश का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया था, लेकिन वीडिओ का पैमाइश के लिए मौके पर उपस्थित न होने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने आरोपों की जांच के लिए पनियार के खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडे को नियुक्त किया है। वही निलंबित वीडियो अमरेंद्र कुमार पटेल को जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया है। संवाद