फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vijay, Sanoj and Kanhaiya won the weight lifting competition

Maharajganj News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में विजय, सनोज व कन्हैया ने मारी बाजी

Sat, 06 Sep 2025 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Vijay, Sanoj and Kanhaiya won the weight lifting competition
प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी।
महराजगंज। माध्यमिक जिला स्तरीय भारोत्तोलन स्पर्धा का आयोजन बृहस्पतिववार देर शाम एमजी कालेज बृजमनगंज में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के 60 किग्रा भार वर्ग में विजय कुमार, 65 किग्रा में सनोज व 71 किग्रा भार वर्ग में कन्हैया यादव ने बाजी मारी।पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न भार वर्ग के विजेताओं को सम्मानित कर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए उत्साहित किया गया।
विज्ञापन

माध्यमिक स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कुल 12 स्कूल के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बृजमनगंज स्थित महात्मा गांधी इंटर कालेज में आयोजित स्पर्धा में एसएजेआईसी, एलबीएस, जीएसवीएस, महराजगंज इंटर कालेज, डीएवी नारंग इंटर कालेज सहित अन्य स्कूलों ने प्रतिभाग किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधक आशीष जायसवाल रहे। प्रधानाचार्य डा. राम अवतार ने कहा कि जिला स्तरीय स्पर्धा में भाग लेकर कुल 25 विद्यार्थियों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग किया। सफल होने वाले मंडल स्तरीय स्पर्धा के लिए गोरखपुर जाकर दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed