{"_id":"5a1476cb4f1c1b71548be7a3","slug":"vihip-burnt-effigy-of-bhansali","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप ने भंसाली का जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप ने भंसाली का जलाया पुतला
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
विहिप ने भंसाली का जलाया पुतला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनियरा (महराजगंज)। क्षेत्र के पनियरा दुर्गा मंदिर चौराहे पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विहिप के ब्लाक अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को फिल्म पद्मावती के विरोध में फिल्म के निर्देशक संजयलीला भंसाली का पुतला जलाकर विरोध किया।
विज्ञापन
कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाना उचित नहीं है। यह देश और समाज हित में नहीं है। विहिप ब्लाक अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि यदि यह फिल्म रिलीज हुई तो इसका परिणाम बुरा होगा तथा हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे। भारतीय इतिहास से अगर ऐसे ही छेड़छाड़ होती रही तो आने वाली पीढ़ी गुमराह हो जाएगी। फिल्म निर्माता निर्देशकों को इस मसले पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन इन तथ्यों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए गलत तथ्य जनता के सामने प्रस्तुत किया जाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विहिप के नरसिंह, पवन, योगेश मौर्या, संदीप, अजय गुप्ता, राजन गुप्ता, अमित सिंह, पियूष यादव, रोहित गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंह, सुधीर यादव, विनोद चौरसिया, विवेक मद्धेशिया, मोनू गुप्ता, रमेश, सुनील, दिनेश रहे।
विज्ञापन