फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   vigilance team raided

विजिलेंस टीम ने डाला छापा, लैपटॉप रजिस्टर जब्त

Thu, 17 Sep 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
vigilance team raided
राजस्व चोरी की सूचना पर विजिलेंस टीम ने डाला छापा
विज्ञापन

सोनौली में बौद्ध विहार के प्रबंधक से की पूछताछ
गोपनीय सूचना पर डाला गया छापा, कोई गड़बड़ी पकड़ में नहीं आई
सोनौली (महराजगंज)। राजस्व चोरी की शिकायत पर लखनऊ विजिलेंस की टीम ने सोनौली स्थित बौद्ध विहार में छापा डाल कर प्रबंधक से पूछताछ की। साथ ही ट्रांसपोर्ट एवं क्लियरिंग एजेंट की तलाश की गई, लेकिन रात हो जाने कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे लखनऊ से विजिलेंस विभाग की टीम सीओ सदर राजू कुमार साव, एसडीएम नौतनवां प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चार थाने के पुलिस बल के साथ सोनौली पहुंची। गोपनीय सूचना के आधार पर सोनौली कोतवाली के निकट बौद्ध बिहार में छापा डाल कर वहां से लैपटॉप रजिस्टर और डायरी को अपने कब्जे में लेकर प्रबंधक से करीब दो घंटे कड़ी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उसके बाद टीम ट्रांसपोर्ट और क्लियरिंग एजेंट की तलाश करने लगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री से राजस्व चोरी के संबंध में किसी ने गोपनीय जानकारी दी। उसे देखते हुए विजिलेंस टीम ने सोनौली पहुंचकर छापा डाला। साथ ही विजिलेंस टीम को यह सूचना थी कि कोतवाली के समीप कोई गलत कागजात के सहारे मालवाहक ट्रकों को नेपाल भेजने का काम करता है। दो लोगों को चिह्नित कर उनकी तलाश की गई। पर पक्की सूचना नहीं होने के कारण सफलता नहीं मिली। क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव ने बताया कि गोपनीय सूचना मिलने पर विजलेंस टीम ने छापा डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed