फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vigil from the forest area to the border, keeping an eye on the rioters

Maharajganj News: वन क्षेत्र से बॉर्डर तक चौकसी, हुड़दंग करने वालों पर रही नजर

Thu, 02 Jan 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 02 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Vigil from the forest area to the border, keeping an eye on the rioters
महराजगंज। नए साल को लेकर पुलिस ने सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया। वन क्षेत्र से लेकर बॉर्डर तक सुरक्षा कर्मियों की निगरानी रही। खासकर यातायात पुलिस ने वाहन चलाने वालों की जांच की। वहीं लोकल इंटेलिजेंस भी सक्रिय रहा। पगडंडी पर पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। भारत-नेपाल की सीमा खुली है।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल व पुलिस के जवान नव वर्ष, खिचड़ी पर्व, महाकुंभ व गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट पर हैं। भारत नेपाल सीमा पर आने जाने वाले हर व्यक्ति की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। मंगलवार की सुबह से ही नववर्ष को लेकर सरहद पर भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई। इसको लेकर भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर जांच एजेंसियां सक्रिय रहीं। नेपाल से आने वाले वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

नववर्ष पर स्थानीय पुलिस उत्पात मचाने वाले लोगों पर भी नजर रख रही है। सरहद पर खुली सीमा होने के कारण अक्सर देश विरोधी तत्व भारत में घुसपैठ कर जाते हैं। इससे भारत की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। यही कारण है कि गणतंत्र दिवस के साथ आगामी पर्व कुंभ मेला के मद्देनजर भारत-नेपाल की सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सोनौली सीमा सहित भारतीय क्षेत्रों में पगडंडी व नाकों पर एसएसबी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले लोगों को एसएसबी की विशेष जांच चक्र से गुजरना पड़ रहा है। जनपद पुलिस पहले से ही तस्करों और उनमें से भी शराब तस्करों पर अपनी पैनी नजर रखे है। हाइस्पीड में वाहन दौड़ाना और स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस विशेष सख्ती बरती गई। पुलिस इसके साथ ही पुराने और जेल से जमानत पर चल रहे अपराधियों पर भी विशेष नजर रही, ताकि किसी भी सूरत में कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा को लेकर पैनी नजर सीसीटीवी से भी हो रही निगरानी
प्रशासन हर व्यक्ति पर पैनी नजर रख रही है। बार्डर से हर आने-जाने वाले व्यक्ति की संघन जांच करने के बाद ही आने जाने दिया जा रहा है। भारत नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा में लगे जवानों द्वारा मुख्य रास्तों सहित पगडंडी रास्तों पर भी चेकिंग तेज कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी पर 24 घंटे नजर बनाएं हुए है। नववर्ष प्रयागराज महाकुंभ व गणतंत्र दिवस को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। सभी पर पैनी नजर रखी जा रही है।


खुली सीमा पर एसएसबी और पुलिस का पहरा
जनपद में आगामी पर्व और गणतंत्र दिवस को लेकर भारत नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। भारत नेपाल सीमावर्ती गांव में कड़ी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों को रोकने एवं देश विरोधी तत्वों से निपटने के लिए सीमावर्ती नगर कस्बों में पुलिस और एसएसबी ने गश्त कर सघन जांच किया नेपाल से आने और जाने वाले यात्रियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। भारत नेपाल की सीमा पर स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हर पल की जानकारी ली जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा पर आने जाने वाले लोगों की गहन तलाशी ली जा रही है। आगामी पर्व महाकुंभ और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। सोनौली, खनुवा, भगवानपुर, बरगदवा, ठूठीबारी निचलौल जैसे प्रमुख आवागमन सीमा के अलावा खुली सीमा के पगडंडी रास्तों पर एसएसबी पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच की।



व्यवस्था और चाक चौबंद रहे इसके लिए बैरियर लगाकर जांच की गई। नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। सीसीटीवी के जरिए प्रत्येक हलचल पर नजर रखी गई। लोगों की सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस सजग है।
-सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed