{"_id":"687d3e3351bada15d80a8ab9","slug":"video-of-threatening-a-young-man-and-woman-goes-viral-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-155116-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवक और युवती को धमकाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवक और युवती को धमकाने का वीडियो वायरल
Mon, 21 Jul 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
परतावल। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक सवार एक युवक और युवती को कुछ लोग रास्ते में रोककर धमकाते हुए दिख रहे हैं। घटना श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल की बताई जा रही है।
बाइक पर बैठी युवती हाथ जोड़कर जाने देने का आग्रह करती दिख रही है लेकिन आरोपी रास्ते से नहीं हटते। पीड़ित युवक की तहरीर पर रविवार को केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बाइक सवार युवक और युवती को रास्ते में घेर कर कुछ लोग उनसे पूछताछ के दौरान अभद्रता कर रहे हैं। आरोपी दोनों को धमकाते हुए दिख रहे हैं। आरोपियों में से ही किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। वीडियो में युवक और युवती के नाम और घर का पता भी सार्वजनिक कर दिया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वीडियो को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देकर सोशल मीडिया पर फैलाया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में बाइक सवार युवक के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद