फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Video of the deal between the mill operators and the MO in the hotel goes viral

Maharajganj News: होटल में मिल संचालकों और एमओ की डील का वीडियो वायरल

Thu, 12 Mar 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Video of the deal between the mill operators and the MO in the hotel goes viral
वीडियो में धान खरीद को लेकर पोर्टल पर इंट्री कराने की बातचीत
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में धान खरीद को लेकर विपणन अधिकारी (एमओ) और राइस मिल संचालकों के बीच कथित सांठगांठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धान खरीद को लेकर पोर्टल पर इंट्री कराने की बातचीत सुनाई दे रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
बताया जा रहा है कि वीडियो किसी होटल में हुई बातचीत का है। वीडियो में एक मिल संचालक एमओ से कह रहे हैं कि धान पहले ही मिल पर पहुंच चुका है, अब केवल किसी तरह किसानों से अंगूठा लगवा कर पोर्टल पर खरीद दर्ज करा दी जाए। इस पर एमओ उन्हें आश्वस्त करते हुए काम कराने की बात कहते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में नौतनवा क्षेत्र से जुड़े लगभग 300 क्विंटल धान की खरीद का भी जिक्र किया जा रहा है। इसमें जिस दिन धान खरीद करने से मना किया गया था, उसके बावजूद एमओ नौतनवा द्वारा खरीद की गई थी। बातचीत के दौरान एमओ यह कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं कि लोग अधिकारियों के स्वभाव को समझते नहीं हैं। ऊपर के अधिकारियों का स्वभाव ऐसा है कि उनसे पूछकर कुछ भी किया जा सकता है लेकिन बिना पूछे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जब डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed