फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Video of Inspector taking bribe in Maharajganj goes viral suspended

महराजगंज: दरोगा जंग बहादुर सिंह का घूस लेते हुए वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

Sat, 30 Sep 2023 04:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Sep 2023 04:31 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि करीब एक माह पहले दारोगा जंग बहादुर सिंह नौतनवां थाने में तैनात रहे। उसी समय विवेचना में नाम निकालने के लिए रकम की मांग कर रहे थे। पीड़ित ने रकम देते हुए वीडियो बना लिया था।

विज्ञापन
Video of Inspector taking bribe in Maharajganj goes viral suspended
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज में विवेचना से नाम निकालने के लिए दरोगा जंग बहादुर सिंह का घूस लेते हुए वीडियो सामने आने पर एसपी ने निलंबित कर दिया है। रकम देने वाले युवक का नाम सुनील बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि करीब एक माह पहले दारोगा जंग बहादुर सिंह नौतनवां थाने में तैनात रहे। उसी समय विवेचना में नाम निकालने के लिए रकम की मांग कर रहे थे। पीड़ित ने रकम देते हुए वीडियो बना लिया था। अब वही वीडियो वायरल हो रहा है। वर्तमान में दारोगा जंग बहादुर सिंह निचलौल में तैनात रहे। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ. कौस्तुभ ने दारोगा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने विभागीय जांच का निर्देश दिया है। करीब दो मिनट 36 सेकेंड के तीन वीडियो हैं। पहले वीडियो में दारोगा बाइक पर एक व्यक्ति से बातचीत कर रहा है। रकम के लेनदेन की बात हो रही है। वीडियो नौतनवां कस्बे का बताया जा रहा है। दूसरा दो मिनट 36 सेकेंड और 51 सेकेंड का है, यह बताया जा रहा है कि दरोगा के कमरे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed