फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Video of child labour goes viral

Maharajganj News: बच्चों से मजदूरी कराने का वीडियो वायरल

Thu, 13 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 13 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Video of child labour goes viral
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत करैला अजगरहा में राज्य वित्त के तहत हो रहे सड़क निर्माण कार्य में बच्चों से मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। इसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने मामले की जांच करने को कहा है। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत करैला अजगरहा में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन इस कार्य में छोटे-छोटे बच्चों को मजदूरी करते देखा गया। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्चे बालू, सीमेंट और ईंटें ढो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत करैला अजगरहा के सचिव अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि इस निर्माण कार्य की जानकारी नहीं है। जल्द ही गांव जाकर इसकी जांच की जाएगी। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने कहा कि यह मामला गंभीर है। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed