फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Verification drive launched to monitor pickup, numbering being done

Maharajganj News: पिकअप की निगरानी के लिए सत्यापन अभियान शुरू, किया जा रहा नंबरिंग

Wed, 18 Feb 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Verification drive launched to monitor pickup, numbering being done
वाहनों की थानेवार नंबरिंग से तस्करी पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में संचालित पिकअप वाहनों की निगरानी के लिए पुलिस ने विशेष सत्यापन अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत प्रत्येक पिकअप वाहन की थानेवार नंबरिंग की जा रही है ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि, विशेषकर गो-तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

सोनौली कोतवाली में अब तक लगभग 100 से अधिक पिकअप वाहनों का सत्यापन किया जा चुका है। सत्यापन के बाद वाहनों के बोनट और दोनों दरवाजों पर स्पष्ट रूप से ‘PSO पुलिस सोनौली’ अंकित किया जा रहा है। इससे यह आसानी से पहचाना जा सकेगा कि संबंधित पिकअप किस थाने के अंतर्गत पंजीकृत और सत्यापित है।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि कई बार बाहरी या संदिग्ध वाहन क्षेत्र में प्रवेश कर अवैध गतिविधियों को अंजाम दे देते हैं। नंबरिंग व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसे वाहनों की तुरंत पहचान संभव होगी और गो-तस्करी जैसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। प्रभारी कोतवाल सोनौली राम चंद्र राय ने बताया कि अभियान के तहत अब तक लगभग 100 पिकअप का सत्यापन किया गया है। शेष वाहनों का सत्यापन भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गो-तस्करी की रोकथाम और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed