फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vehicles will be allowed to travel to Nepal until 1 AM.

Maharajganj News: रात एक बजे तक नेपाल जा सकेंगे वाहन

Wed, 30 Sep 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will be allowed to travel to Nepal until 1 AM.
सोनौली। नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर पिछले एक सप्ताह से लगे मालवाहक ट्रकों के जाम को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक के बाद बॉर्डर को देर रात तक खोलने पर सहमति बनी। अब मालवाहक वाहन रात एक बजे तक नेपाल की ओर जा सकेंगे। नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ के कारण काठमांडो समेत अन्य प्रमुख शहरों की ओर जाने वाले कई मार्ग बाधित हो गए हैं। इसके चलते सोनौली सीमा पर मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लग गई और पिछले एक सप्ताह से जाम की स्थिति बनी हुई है। मालवाहक वाहनों के जाम को समाप्त करने के लिए मंगलवार शाम भारत और नेपाल के कस्टम, पुलिस, एसएसबी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोनौली सीमा से मालवाहक वाहनों के आवागमन का समय बढ़ाकर रात एक बजे तक किया जाएगा। सामान्य दिनों में सोनौली बॉर्डर पर रात 10 बजे के बाद मालवाहक वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाता है। जाम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल तीन घंटे अतिरिक्त समय तक वाहनों के संचालन की अनुमति दी गई है। प्रभारी कोतवाल सोनौली विवेक शुक्ला ने बताया कि मालवाहक वाहनों को रात एक बजे तक नेपाल भेजा जाएगा, ताकि सीमा पर लगे जाम को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed