{"_id":"6819146669384454d701d221","slug":"vehicles-can-be-taken-on-the-char-dham-yatra-only-after-passing-the-test-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-148508-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टेस्ट पास होने के बाद ही चारों धाम यात्रा पर ले जा सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टेस्ट पास होने के बाद ही चारों धाम यात्रा पर ले जा सकेंगे वाहन
Tue, 06 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 06 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। चारों धाम यात्रा पर प्रदेश से यात्रियों को लेकर जाने वाले बस चालकों को पहले टेस्ट पास करना होगा कि वह पहाड़ी क्षेत्र की सड़कों पर बस चलाने के योग्य हैं अथवा नहीं। वाहन लेकर जाने वाले चालकों को टेस्ट में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद चारों धाम की यात्रा शुरू हो गई है। प्रदेश से बड़ी संख्या में चारों धाम की यात्रा पर श्रद्धालु जाते हैं। पंडा, पुरोहित अपने यजमानों को तीर्थयात्रा पर ले जाने के लिए बसों की बुकिंग कर यात्रियों को ले जाते हैं, लेकिन इस बार काॅमर्शियल व यात्री वाहन वही चालक ले जा सकेंगे जो विभागीय टेस्ट में सफल होंगे।
हरिद्वार एआरटीओ की तरफ से यूपी से यात्रियों को ले जाने वाले चालकों को आटोमोटिव टेस्ट देना होगा। बिना टेस्ट पास किए वह बस लेकर नहीं जा सकेंगे। उप संभागीय परिवहन विभाग को पत्र प्राप्त हुआ है।