फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vehicle without gallop number plate

बिना नंबर प्लेट के सरपट दौड़ रहे वाहन

Sun, 02 Sep 2018 12:52 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 02 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
Vehicle without gallop number plate
बिना नंबर प्लेट के सरपट दौड़ रहे वाहन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। परिवहन नियमों को दरकिनार कर वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। तमाम लोग नंबर प्लेटों पर नंबर की जगह राजनीतिक दलों व विभागों के नाम लिखे होते हैं। अफसरों की उदासीनता की वजह से चालक बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। वाहनों के आगे और पीछे दोनों ओर प्लेटों पर नंबर लिखवाने का नियम है। प्लेट पर किसी प्रकार की कोई डिजाइन न होकर केवल स्पष्ट निर्धारित आकार में सामान्य तरीके से नंबर लिखे होने चाहिए। परंतु जनपद में चालक नियमों की अवहेलना कर बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। कुछ वाहनों पर तो प्लेट पर लिखे नंबर भी स्पष्ट तरीके से नहीं लिखे होते हैं। 
विज्ञापन


कई वाहनों के नंबर प्लेटों पर नंबर की जगह किसी राजनीतिक पार्टी व जाति के साथ ही विभागों के पद व नाम लिखे रहते हैं। कई तो सड़क पर बिना नंबर प्लेट के ही दौड़ रहे हैं। इन वाहनों पर सवार लोग जांच के दौरान राजनीतिक पार्टी व विभागीय कर्मचारी होने का रौब भी दिखाते हैं। अधिकांश वाहनों पर तो नंबर इतने स्टाइलिश तरह से लिखे होते हैं कि कोई नंबर ही नहीं समझ पाता है। वहीं कई वाहनों पर नंबर प्लेट भी अलग तरह के डिजाइन के लगे होते हैं। किसी वाहन का नंबर प्लेट चमकदार तो किसी की छोटे साइज व अन्य डिजाइनों में लगे होते हैं। इसके चलते प्लेटों पर लिखे नंबर स्पष्ट ही नहीं होते। 
विज्ञापन

एआरटीओ आरसी भारती ने कहा कि यदि वाहनों की नंबर प्लेट पर स्पष्ट नंबर अंकित दिखाई नहीं देते हैं तो ऐसे वाहन सड़क पर दिखने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से निर्धारित मानकों के तहत 70 सीसी से कम पावर वाली बाइक के लिए प्रमुख नंबर प्लेट पर लिखे जाने वाले शब्दों और अंकों की ऊंचाई 15 एमएम, मोटाई 2.5 और अंकों के बीच फासला 2.5 एमएम होना चाहिए। बाइक और तीन पहिया वाहनों में पिछली नंबर प्लेट पर शब्दों की ऊंचाई 35 एमएम, मोटाई 7 एमएम और आपस में फासला 5 एमएम होना चाहिए। 500 सीसी से कम क्षमता वाले इंजन के तिपहिया वाहनों की अगली और पिछली नंबर प्लेटों पर लिखे जाने वाले अंकों और शब्दों की ऊंचाई 35 एमएम, मोटाई 7 एमएम और आपसी फासला 5 एमएम होना चाहिए। इसी प्रकार 500 सीसी से अधिक वाले क्षमता वाले तिपहिया वाहनों के आगे और पीछे की नंबर प्लेटों पर लिखे जाने वाले शब्दों की ऊंचाई 40 एमएम, मोटाई 7 और आपस में फासला 5 एमएम होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वाहनों के लिए दोनों नंबर प्लेटों पर अंकों और शब्दों की ऊंचाई 65 एमएम, मोटाई 10 एमएम और स्पेस 10 एमएम होना चाहिए। नंबर प्लेट पर नंबर सामान्य तरीके से लिखे होने चाहिए न कि डिजाइन में लिखे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed