{"_id":"6a95e1f9f85840000209b847","slug":"vehicle-speeds-measured-using-speed-radar-guns-109-vehicles-fined-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184320-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्पीड रडार गन से नापी वाहनों की रफ्तार, 109 वाहनों का कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्पीड रडार गन से नापी वाहनों की रफ्तार, 109 वाहनों का कटा चालान
विज्ञापन
महराजगंज। यातायात पुलिस ने सोमवार को फरेंदा-सोनौली अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। थाना फरेंदा क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन में लगी स्पीड राडार गन से वाहनों की गति की जांच की गई।
यातायात पुलिस की टीम ने राजमार्ग पर निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलने वाले वाहनों को राडार गन के माध्यम से चिह्नित किया। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन 109 चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। हरेक वाहनों से दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगा। इस मौके पर जुर्माने के रूप में कुल 2.18 लाख रुपये वसूला गया।
यातायात निरीक्षक अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की अधिक गति से दुर्घटना होने पर जान-माल का नुकसान बढ़ने की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से समय-समय पर स्पीड राडार गन और इंटरसेप्टर वाहन से निगरानी की जा रही है।