फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   vedio confrence

तहसीलवार तालाबों का ब्यौरा प्रस्तुत करें जिम्मेदार

Wed, 22 Jun 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
vedio confrence
तहसीलवार तालाबों का ब्यौरा प्रस्तुत करें जिम्मेदार
विज्ञापन

- वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम सत्येंद्र कुमार ने नगरीय निकायों के जिम्मेदारों को समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। तहसीलों में उपलब्ध तालाबों का पूरा विवरण एवं तालाबों के नीलामी की प्रगति का पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाए। आधे एकड़ से अधिक व कम के तालाबों की अलग-अलग सूची बनाकर एवं उनका स्थलीय सत्यापन कर विवरण प्रस्तुत किया जाए। तालाबों को संरक्षित किए जाने की दिशा में भी पहल की जाए।
ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नगरीय निकायों के जिम्मेदारों के साथ समीक्षा बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि फरेेंदा में लेखपालों की ओर से प्रधानमंत्री शहरी आवास के लगभग 2100 लाभार्थियों के सत्यापन में देरी की जा रही है। दो दिन के अंदर सत्यापन कराने का निर्देश उप जिलाधिकारी फरेंदा को दिया। सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं योजना की प्रभावी निगरानी करना सुनिश्चित करें। स्वनिधि योजना के तहत अधिक से अधिक लोन स्वीकृत कराने व उसका वितरण कराए जाने का भी निर्देश दिया। टैक्सी व ऑटो स्टैंड के सुंदरीकरण पर जोर देने एवं वेंडिंग जोन को विकसित किए जाने की बात भी कही। इस दौरान उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम, सत्यप्रकाश मिश्रा, दिनेश चंद्र मिश्रा व रामसजीवन मौर्या, परियोजना अधिकारी डूडा प्रदीप शुक्ला, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह समेत अन्य लोग कांफ्रेंसिंग में जुड़े रहे।
विज्ञापन

--------
जांच कर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश
बृजमनगंज में डूडा के ऑपरेटर की शिकायत मिलने पर डीएम ने एसडीएम को तत्काल जांच करने एवं दोषी मिलने पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed