फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   veccinetion in people

छह दिन में 480 लोगों को लगा टीका, 2520 को इंतजार

Tue, 29 Jun 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
veccinetion in people
छह दिन में 480 लोगों को लगा टीका, 2520 को इंतजार
विज्ञापन

फोटो गांव में कैंप लगने का इंतजार कर रहे लोग, गांव की आबादी है तीन हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी लोगों को टीका लगाने के लिए हर संभव तैयारी की गई है, लेकिन लाख प्रयास के बाद भी शत प्रतिशत टीकाकरण चुनौती हो गया है। लोगों को टीका लगवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
नौतनवां तहसील क्षेत्र के सभा गजरहा के पंचायत भवन में 21 जून से लेकर 26 जून तक टीकाकरण कैंप लगा, जिसमें 480 लोगों को टीका लगा। टीकाकरण टीम में एएनएम शैलजा, मनीषा, सुभांगी, चंद्रावती, आशा शर्मिला, आंगनबाड़ी प्रभावती देवी, सुनीता यादव शामिल रहीं। प्रत्येक दिन गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गांव की आबादी 3000 है, जिसमें 480 लोगों को अभी टीका लग पाया है। शेष 2520 लोग टीका लगने का इंतजार कर रहे हैं। 1 जून से गांव में बृहद टीकाकरण कैंप में लोगों को टीका लगवाने की व्यवस्था की जाएगी। इन दिनों गांव में प्रधान की ओर से गठित टीम लोगों को टीका लगने से होने वाले लाभ के बारे में बता रही है।
विज्ञापन

गांव के महेश, मोनू, रामचंदर, मुरारी, सुग्रीव, सरिता, कमलावती, आरती, योगेंद्र, रामराज ने बताया कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। टीका लगने के बाद शरीर में होने वाली हल्की फुल्की परेशानी दूर हो गई। टीका सभी लोगों को लगवाना चाहिए। इससे महामारी से बचाव होगा। वहीं पन्नेलाल यादव, विनोद, परम दास, सुरती देवी, बृजभान, बैजनाथ आदि ने बताया कि जब कैंप लगेगा तुरंत टीका लगवाया जाएगा। जब गांव में कैंप लगा था तो भीड़ ज्यादा होने के कारण टीका नहीं लगा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की प्रोफाइल
-गांव की आबादी 3000 है, जिसमें 13865 महिला एवं 1615 पुरुष हैं। 1000 युवा एवं 615 बुजुर्ग हैं। साक्षरता 70 प्रतिशत है। सरकारी नौकरी में 8 प्रतिशत लोग हैं। इसके अलावा सभी किसान मजदूर हैं। महिला साक्षरता दर 40 प्रतिशत है।
गांव में टीकाकरण कैंप के माध्यम से 480 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अन्य लोगों को टीका लगवाने के लिए सीएचसी अधीक्षक से बात हुई है। जल्दी ही कैंप लगाकर टीका लगवाया जाएगा। शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए गांव में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

कैलाश नाथ, ग्राम प्रधान
एक जुलाई से गांव में टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। जो लोग वंचित हैं, उन्हें टीका लगवाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहेगा। टीका लगने से होने वाले फायदे के बारे में लोगों को बताया जा रहा है।
डॉ. अमित राव गौतम, अधीक्षक, सीएचसी, रतनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed