फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   usharahwa nusrsery and parsauni posted elderly

उसरहवा नर्सरी व परसौनी बुजुर्ग में तैनात हुए जिम्मेदार

Wed, 27 May 2020 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
usharahwa nusrsery and parsauni posted elderly
उसरहवा नर्सरी व परसौनी बुजुर्ग में तैनात हुए जिम्मेदार
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़ा मामला सामने आने के बाद सदर तहसील प्रशासन ने सदर क्षेत्र के उसरहवा नर्सरी व घुघली क्षेत्र के ग्राम परसौनी बुजुर्ग को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। उपरोक्त स्थलों पर शांति तथा साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए जिम्मेदारों को तैनात किया गया है।

एसडीएम सदर आर.बी. सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के उसरहवा नर्सरी वनटांगिया में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन आदि की कार्रवाई कराने के लिए अपर मुख्य अधिकारी रामनिहोर प्रसाद, एडीओ पंचायत प्रद्युम्न प्रजापति तथा संबंधित ग्राम के लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी को तैनात किया है। इसी प्रकार शांति व्यवस्था व धारा 144 का पालन कराने के लिए सुबह आठ से शाम चार बजे तक मुख्य सेविका उर्मिला राव, शाम चार बजे से रात 12 बजे तक सहायक अभियंता लघु सिंचाई अनिल मिश्रा तथा रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक सदर के तकनीकी सहायक अशोक कुमार चौधरी को तैनात किया है। इसी प्रकार घुघली क्षेत्र के ग्राम परसौनी बुजुर्ग साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन के लिए सीडीपीओ कुसमावती देवी, एडीओ पंचायत हरिश्चंद्र मिश्र तथा संबंधित ग्राम के लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी को तैनात किया है। इसी प्रकार शांति व्यवस्था व धारा 144 का पालन कराने के लिए सुबह आठ से शाम चार बजे तक मुख्य सेविका सोना देवी, शाम चार बजे से रात 12 बजे तक एडीओ पंचायत पी.यादव तथा रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक घुघली के एडीओ समाज कल्याण श्यामसुंदर तिवारी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed