{"_id":"660c24934b3477ec900093c6","slug":"use-e-pass-machine-carefully-maharajganj-news-c-206-1-go11002-119179-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ई-पास मशीन का करें सावधानी से प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ई-पास मशीन का करें सावधानी से प्रयोग
Tue, 02 Apr 2024 09:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 02 Apr 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को ई-पास मशीन के प्रयोग के बारे में कोटेदारों को जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह की मौजूदगी में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि ई-पास मशीन का प्रयोग सावधानी से करें, जिससे कोई भी कार्डधारक घटतौली की शिकायत न करने पाए। सरकार का ध्येय है कि सभी कार्डधारकों को यूनिट के हिसाब से राशन दिया जाए।
कोटेदारों को प्रशिक्षण देने आए कंपनी के प्रशिक्षक ने कोटेदारों को ई-पाॅश व ई-कांटा संचालन करने के तरीकों को समझाया। बताया कि ई-पास खोलने पर कोटेदार का नाम आएगा। उनके नाम के नीचे पासवर्ड होगा। पासवर्ड डालने और कोटेदार के अंगूठा लगाने पर मशीन चालू हो जाएगी। इसके बाद ही बिक्री का पेज खुलेगा। इसमें राशन कार्ड संख्या डाला जाएगा। इसके बाद कार्ड में जितने लाभार्थियों का नाम अंकित होगा, इसकी लिस्ट सामने आ जाएगी। लाभार्थियों का अंगूठा लगाने के बाद राशन का तौल करके उन्हें दिया जाएगा। तौल मशीन से निकली पर्ची भी उन्हें देनी पड़ेगी। प्रशिक्षण के दौरान मशीन संचालित कर उन्होंने कोटेदारों को डेमो भी दिखाया तथा कोटेदारों के पूछे गए सवाल का जवाब भी दिया। प्रशिक्षण में सदर ब्लॉक के समस्त कोटेदार और पूर्ति निरीक्षक मौजूद रहे।