फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Urn came from different places to visit

विभिन्न स्थानों से निकली कलश यात्रा

Sat, 09 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 09 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Urn came from different places to visit
सदर क्षेत्र में महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। - फोटो : विनोद गुप्ता
नवरात्र पर विविध आयोजनों का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हुआ। देवी मंदिरों और घरों में मां की पूजा से लोगों ने दिन की शुरुआत की। कई क्षेत्रों में महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक  कमानी धर्म शाला में लोकायन दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से नव दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के पूर्व 108 कलशधारी कन्याओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश स्थापना के पश्चात मुख्य वक्ता महर्षि अर्जुन देव महाराज ने मां शैलपुत्री की लीलाओं पर वर्णन किया। मुख्य यजमान सुरेंद्र जायसवाल, अनीता जायसवाल, अमित अंजन, रामेश्वर जायसवाल, छठ्ठु केशरी, अनूप जायसवाल, मानसी देवी, रेनू, सरिता आदि श्रद्धालु शामिल रहीं।
विज्ञापन


पनियरा प्रतिनिधि के मुताबिक रजौड़ा रोड स्थित बाबा रहसुगुरु स्थान पर श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलश धारी कन्याओं के आगे आगे गजानन कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। भौराबारी के समीप रोहिन नदी से जलभर के कलशयात्री यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां कलश स्थापना की गई। आयोजक गिरधारी दास ने बताया कि सुधीर दुबे महाराज व सुशील मिश्रा का प्रवचन होगा। रात में कलाकार रासलीला का मंचन करेंगे। यज्ञ 16 अप्रैल तक चलेगा। राजेश जायसवाल, पन्नेलाल जायसवाल, डॉ. इन्द्रजीत विश्वास, कृष्णा विस्वास, रामनेवास सिंह, अख्तर खां, रामकरन जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोल्हुई में दुर्गा मंदिर परिसर से महायज्ञ की कलश यात्रा निकली। कोल्हुई परिसर के शिव मंदिर पोखरे पर वैदिक मंत्रों के बीच 151 कलशों में जल भरा गया। कलश यात्रा काली मंदिर होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची जहां विधि विधान से कलश स्थापित कर यज्ञ का शुभारंभ हुआ। आयोजक अवधेश त्रिपाठी हैं। प्रवचनकर्ता छमछम दास एवं अवधेश शास्त्री हैं। मनोज सिंह, डॉ. अनिल सिंह, हृदय उपाध्याय, हौसला उपाध्याय, दीनदयाल सिंह, सूर्यवीर सिंह, अजय उपाध्याय, श्रीराम जायसवाल, कुंजबिहारी प्रजापति, दयाराम मोदनवाल, विकास उपाध्याय, विनोद दूबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed