{"_id":"6abc2454e009a7555602c0e0","slug":"upset-over-the-absence-of-officials-the-sdm-adjourned-the-task-force-meeting-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-186074-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज एसडीएम ने स्थगित की टॉस्क फोर्स की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज एसडीएम ने स्थगित की टॉस्क फोर्स की बैठक
विज्ञापन
बुधवार को बुलाई गई बैठक में सभी जिम्मेदारों को उपस्थित होने के निर्देश जारी
टॉस्क फोर्स की बैठक का उद्देश्य फोटो खिंचवाना नहीं, लापरवाही हुई तो भुगतेंगे जिम्मेदार : एसडीएम
नौतनवा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर मंगलवार को नौतनवा तहसील में आयोजित होने वाली बैठक में एसडीएम ने जिम्मेदारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। एसडीएम कुणाल ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से मात्र तीन कर्मचारियों के पहुंचने पर टास्क फोर्स की बैठक को तत्काल स्थगित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नौतनवा तहसील में दस्तक अभियान को लेकर बैठक होनी थी लेकिन कई विभागों के जिम्मेदार पहुंचे ही नहीं। इसके बाद एसडीएम ने बैठक स्थगित कर संबंधित सभी विभागों को पत्र जारी कर 30 सितंबर को शाम 4 बजे हर हाल में बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए। एसडीएम कुणाल ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर आयोजित होने वाली टॉस्क फोर्स की बैठक का उद्देश्य फोटो खिंचवाना नहीं है। सभी विभागों के जिम्मेदारों को इसका महत्व समझने और दिशा-निर्देशों पर अमल कर इस अभियान को सार्थक सिद्ध करने की जिम्मेदारी और जवाबदेही भी है।
मंगलवार को बैठक में मात्र नौतनवा ब्लॉक के स्वास्थ्य विभाग के तीन लोगों की उपस्थिति को देखते हुए बैठक को स्थगित कर दिया गया। पुनः बुधवार की शाम 4 बजे तहसील में टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई है। इसमें उपस्थित रहने के लिए क्षेत्र से जुड़े सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, सहायक पंचायत अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं पशु पालन विभाग अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है। बैठक में संबंधित विभागों के जिम्मेदार उपस्थित नहीं हुए तो उनसे जवाब तलब कर विभागीय कार्रवाई के लिए पत्राचार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।