फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uproar over construction on the disputed land of Kathara Shiva temple, police stopped it

Maharajganj News: कटहरा शिवमंदिर की विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर बवाल, पुलिस ने रुकवाया

Mon, 23 Mar 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar over construction on the disputed land of Kathara Shiva temple, police stopped it
पुलिस ने रुकवाया काम, मंडलायुक्त न्यायालय में विचाराधीन है मामला
विज्ञापन

ग्राम सभा कटहरा खास स्थित प्राचीन शिव मंदिर की विवादित जमीन दबंग करवा रहे थे निर्माण कार्य
चौक बाजार। सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा कटहरा खास स्थित प्राचीन शिव मंदिर की विवादित जमीन को लेकर शनिवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस जमीन पर वर्षों से धार्मिक आयोजन और मेले लगते रहे हैं, उसी पर कुछ लोग दबंगई के बल पर जबरन निर्माण करवा रहे हैं। जबकि मामला मंडलायुक्त न्यायालय में विचाराधीन है।
ग्रामीणों के अनुसार, वह जमीन राजस्व अभिलेखों में राज्यपाल के नाम दर्ज बताई जाती है और इससे संबंधित वाद मंडलायुक्त न्यायालय में लंबित है। इसके बावजूद गांव के कुछ लोगों ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और मंदिर से जुड़े श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। हालात बिगड़ते देख ग्राम प्रधान रामबचन साहनी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया। हालांकि गांव में अब भी तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

रामसरन निषाद, भागीरथी, ज्ञानप्रकाश राय, बृजेश सिंह, मिथिलेश सिंह, अर्जुन मौर्या, राजू साहनी, रामेश्वर सहित तमाम ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विवादित भूमि की पैमाइश कराई जाए और जबरन निर्माण कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां जाकर काम रुकवा दिया है। मामले में यदि कोई तहरीर मिलेगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed