{"_id":"645bf5d283d7fce7be0d1966","slug":"uproar-of-villagers-on-road-construction-maharajganj-news-c-7-1-159975-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा
Thu, 11 May 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 11 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
पिपरपाती से दमका टोला मोहनापुर में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया।संवाद
फोटो पिपरपाती से मोहनापुर तक बन रही है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। लोक निर्माण विभाग की ओर से परतावल क्षेत्र के पिपरपाती से दमका टोला मोहनापुर तक 28 लाख रुपये की लागत से बन रही करीब तीन किलोमीटर सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को हंगामा किया। सड़क निर्माण मानक के अनुसार नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। गिट्टी की जगह मिट्टी डाली जा रही है। सड़क बन जाने के बाद भी हाथ से ही गिट्टी उखड़ रही है। सड़क की मोटाई कम है। इस वजह से सड़क जगह-जगह उबड़-खाबड़ हो रही है।
ग्रामीण धन्नू गुप्ता, बाबूराम, सुधाकर कन्नौजिया, विजय गुप्ता, संतोष कुमार, किशन कुमार, मुकेश शर्मा, अभिषेक कुमार, सुग्रीव गुप्ता, धर्मेंद्र प्रजापति, रंजीत कुमार, दीपक कुमार, सतेंद्र कुमार का आरोप है कि सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता की जा रही है। धूल साफ किए बिना तारकोल का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
अवर अभियंता डीएन सिंह ने बताया कि कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। कार्य का प्रथम दिन होने की वजह से मौके पर सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी। ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से सड़क के निर्माण के निर्देश दिए गए हैं।