{"_id":"61057f7b8ebc3eb9e81d84d5","slug":"upload-data-in-portal-maharajganj-news-gkp403932679","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 स्कूलों की रद्द हो सकती है मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 स्कूलों की रद्द हो सकती है मान्यता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 स्कूलों की रद्द हो सकती है मान्यता
यू-डायस प्लस पोर्टल नहीं किए हैं डाटा फीड
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यू-डायस प्लस पोर्टल पर डाटा फीड न करने वाले 35 विद्यालयों के यू-डायस कोड को निरस्त करते हुए उनके मान्यता को रद्द किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के संचालकों को निर्देशित किया है कि वे डाटा फीडिंग का कार्य अविलंब कराना सुनिश्चित करें।
बेसिक, माध्यमिक व मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त 35 विद्यालयों द्वारा वर्ष 2020-21 का डाटा फीडिंग का कार्य अद्यतन पूरा नहीं कराया गया है। निर्देशों के बाद भी विद्यालय संचालकों द्वारा न सिर्फ आदेशों की अवहेलना की जा रही है बल्कि शासकीय कार्यों में अवरोध भी उत्पन्न किया जा रहा है। सभी जिम्मेदार अविलंब फीडिंग का कार्य सुनिश्चित कराएं अन्यथा की दशा में विद्यालय का यू-डायस कोड निरस्त कर दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जिन 35 विद्यालयों की फीडिंग पूरी नहीं हुई है वे तत्काल फीडिंग कराएं अन्यथा यू-डायस कोड निरस्त करते हुए मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों की होगी।