फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   up will be corruption free

भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य: सुरेश खन्ना

Sun, 24 Dec 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Dec 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
up will be corruption free
नगर विकास मंत्री को माला पहना कर स्वागत करते नगर अध्यक्ष व विधायक - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
फरेंदा। प्रदेश विकास की तरफ बढ़ रहा है। दस वर्षों से ठप पड़ विकास कार्यों को नया आयाम देने का काम प्रदेश की योगी सरकार कर रही है। प्रदेश में बिजली, पेयजल व सिंचाई की समस्या समाप्त हो रही है। सरकार की नीयत व नीति सही है। योगी सरकार ने प्रदेश को भय, भूख व भ्रष्टाचार से मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प ले रखा है। 
विज्ञापन


ये बातें प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने फरेंदा के परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कालेज मथुरानगर के वार्षिकोत्सव में कहीं। नगर विकास मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में व्यापारी, महिला सहित कोई सुरक्षित नहीं था। पांच वर्षों से प्रदेश में जंगल राज था। लेकिन योगी सरकार ने अपराधियों पर नकेल कस दी है। सरकार संगठित अपराध को रोकने के लिए यूपीकोका कानून ला रही है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया आतंकवाद से प्रभावित है इसलिए यूपीकोका जैसे कानून जरूरी हैं।
विज्ञापन

 
विकास कार्यों की चर्चा करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने नगरीय क्षेत्रों में तीन लाख से कम वार्षिक आय वालों को एक लाख एकसठ हजार मकान दिया है। सरकार स्वच्छता अभियान में प्रदेश सरकार ने अब तक ढाई लाख शौचालय का निर्माण कराया है। जबकि साढ़े आठ लाख शौचालय प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। लोगो के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश की सरकार बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने फरेंदा विधान सभा के बृजमनगंज, आनंदनगर व धानी क्षेत्र के विकास के लिए नगर विकास मंत्री से आग्रह किया। जिस पर विकास का पूरा आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान सांसद पंकज चौधरी,जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ला, विधायक प्रेमसागर पटेल, ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, अमन मणि त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, जगदीश जायसवाल, गुड्डू खान, सुधीर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed