फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   up nikay chunav 2023 Maharajganj election vote results

Maharajganj Nikay Chunav Result: महराजगंज नगर पालिका के निर्वतमान अध्यक्ष के बेटे को निर्दल प्रत्याशी ने हराया

Sat, 13 May 2023 03:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 May 2023 03:29 PM IST
विज्ञापन
up nikay chunav 2023 Maharajganj election vote results
महराजगंज निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज नगर निकाय चुनाव में परिणाम आने पर सियासत के जानकार सन्न रह गए। जिन सीटों पर ज्यादा भरोसा किया गया, उन्हीं सीटों पर पराजय का सामना करना पड़ा। इसमें कोई एक दल नहीं है। सभी की यही कहानी है। महराजगंज नगर पालिका में हाई प्रोफाइल सदस्य पद की सीट अब चर्चा में आ चुकी है। निर्वतमान चेयरमैन कृष्णगोपाल जायसवाल के पुत्र अभय जायसवाल भाजपा से सदस्य पद पर चुनाव हार गए हैं। शहर में इस सीट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सभी यही दावा कर रहे थे की यह सीट निश्चित रूप से भाजपा की झोली में जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव परिणाम के अनुसार, महराजगंज नगर पालिका से नेहरू नगर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी ब्रजकिशोर सिंह को 774 मत मिला। भाजपा प्रत्याशी अभय जायसवाल को 673 मत मिला। इस तरह से निर्दल प्रत्याशी ब्रजकिशोर सिंह ने 101 मतों से जीत दर्ज किया। इस सीट से परिणाम आते ही सभी सन्न रह गए। निवर्तमान अध्यक्ष बेटे की सीट को भी गवां दिए, इसकी चर्चा हर तरफ होती रही।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर खिल रहा कमल, जानिए कौन, कहां से जीत रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चुनाव जीतने के बाद ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि जतना के भरोसे पर खतरा उतने का कोशिश करूंगा। जनता जिसे चाहेगी, उसे ही कुर्सी तक पहुंचाएगी। जीत मिलने पर सभी मोहल्ले का समुचित विकास और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का वादा किया। चुनाव हारने के बाद अभय जाससवाल ने कहा कि जनादेश का सम्मान है। मैने पूरी निष्ठा के साथ चुनाव लड़ा। सभी मतदाताओं को धन्यवाद है, जिन्होंने साथ दिया। शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed