फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   up board related news

110 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा, 68 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत

Wed, 09 Mar 2022 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
up board related news
110 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा, 68 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत
विज्ञापन

- 24 मार्च से 12 अप्रैल तक होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले के 110 केंद्रों पर 24 मार्च से होगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 67,970 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें से हाईस्कूल के 38,799 व इंटर के कुल 29,171 परीक्षार्थी हैं।
कोविड व निर्वाचन को देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के जिम्मेदारों ने परीक्षा का कार्यक्रम देर से जारी किया है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक इस बार 24 मार्च से 12 अप्रैल के बीच हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संचालित होंगी। इसके लिए जिले में 110 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत हाईस्कूल के 38,799 परीक्षार्थियों में 21,255 छात्र व 17,544 छात्राएं हैं। जबकि इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत 29,171 परीक्षार्थियों में 15,486 छात्र व 13,685 छात्राएं हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथियों का निर्धारण हो गया है। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रुप मे 2,488 पंजीकृत
जिले में इस बार होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 2,488 व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रुप में पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रुप मे पंजीकृत 370 परीक्षार्थियों में से 239 छात्र व 131 छात्राएं हैं। इंटर में व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में पंजीकृत 2,118 परीक्षार्थियों में से 1,354 छात्र और 764 छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 11 से 15 तक
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 11 से 15 मार्च के बीच होगा। नौतनवां तहसील के केंद्रों का वितरण 11 मार्च को, फरेंदा तहसील केे केंद्रों का वितरण 12 मार्च को, निचलौल तहसील के केंद्रों का वितरण 13 मार्च को तथा सदर तहसील के केंद्रों का वितरण 14 व 15 मार्च को होगा। इसके लिए जिम्मेदारों को नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed