{"_id":"620a8f7a7861fd586943e9dc","slug":"up-board-related-news-maharajganj-news-gkp4269392141","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले कार्मिकों को जारी होगा पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले कार्मिकों को जारी होगा पहचान पत्र
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : विद्यालयों के जिम्मेदारों से 20 फरवरी तक मांगी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों, परीक्षकों व अन्य कार्मिकों को विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर कार्मिकों का विवरण मांगा है।
शासन की मंशा है कि वर्ष 2022 की परीक्षा में नियुक्त किए जाने वाले कक्ष निरीक्षकों, परीक्षकों व अन्य कार्मिकों को पहचान पत्र जारी किया जाए। साथ ही उनके पारिश्रमिक का भुगतान भी ऑनलाइन किया जाए। यह तभी संभव है, जब कार्मिकों से जुड़ी सूचनाएं व उनका विवरण विद्यालय की ओर से विभाग को उपलब्ध करा दिया जाए। विभाग के जिम्मेदारों ने राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित मान्यता प्राप्त, संस्कृत एवं संबद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों व इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि शिक्षकों व कार्मिकों से जुड़ी सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करें। किसी फर्जी शिक्षक का विवरण अपलोड करने पर प्रधानाचार्य सीधे तौर पर जिम्मेदार माने जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कार्मिकों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर 20 फरवरी तक अपलोड कराने को कहा गया है।