फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   UP Board examinations proposed for February; process for determining exam centers has begun.

Maharajganj News: बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, नहीं हो सकेगी अदला-बदली

Thu, 22 Oct 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
UP Board examinations proposed for February; process for determining exam centers has begun.
महराजगंज। यूपी बोर्ड की 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं का प्रारूप बदल जाएगा। नई व्यवस्था के तहत कॉपियों पर क्यूआर कोड अंकित रहेगा, जिससे अदला-बदली जैसी गड़बड़ियों पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में अब उत्तर पुस्तिकाओं पर दो की जगह एक ही मुख्य कवर पेज होगा। इसी पेज पर छात्र का विवरण और परीक्षक द्वारा दिए गए अंकों का ब्योरा दर्ज होगा। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और समय की भी बचत होगी। हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का रंग अलग-अलग होगा, जिससे उनकी पहचान आसान हो जाएगी। हाईस्कूल की कॉपी का रंग अलग और इंटरमीडिएट का अलग रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा हर कॉपी पर क्यूआर कोड अंकित रहेगा। क्यूआर कोड से कॉपियों की ट्रैकिंग आसान होगी और केंद्रों पर दूसरी कॉपी बदलने की आशंका खत्म हो जाएगी। बोर्ड का मानना है कि इससे परीक्षा प्रणाली और अधिक सुरक्षित और नकलविहीन बनेगी। जनपद के 278 माध्यमिक विद्यालयों में 1.17 लाख छात्र पंजीकृत हैं, जिन्हें नए प्रारूप का लाभ मिलेगा। वर्ष 2025 में जिले के 111 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा हुई थी। इस बार भी लगभग इतने ही केंद्र बनाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारीयूपी बोर्ड की परीक्षा में शुचिता निर्धारण के लिए तमाम उपाय हो रहे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं पर क्यूआर कोड इस बार अंकित रहेगा, जिससे यह पता चल सकेगा कि किस कमरे में किस क्यूआर की उत्तर पुस्तिका गई है।
- राम नगीना यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article