फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   up board exam

महाराजगंज: 5,228 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

Fri, 17 Feb 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 17 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
up board exam
यूपी बोर्ड के पहले दिन हुई हाईस्कूल और इंटर की हिंदी की परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज । हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को जिले में कुल 76,310 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 71,082 ने परीक्षा दी जबकि 5,228 ने परीक्षा छोड़ दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय के मुताबिक हाईस्कूल में पंजीकृत 45,418 परीक्षार्थियों में से 42,438 ने परीक्षा दी जबकि 2,980 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर मेें पंजीकृत 30,892 परीक्षार्थियों में से 28,644 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2,248 अनुपस्थित रहे। जिले में पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। नगर के जीएसवीएस, महराजगंज इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कार्मल इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर प्रवेश करते समय आंतरिक सचल दल ने परीक्षार्थियों की सघन जांच की तथा बैग व अन्य सामग्रियों को बाहर ही रखवा दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बृहस्पतिवार को नगर के पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहुंच कर परीक्षा की शुचिता को देखा। सीसीटीवी कक्ष के निरीक्षण में सभी सीसीटीवी कैमरे काम करते पाए गए। दोनों अधिकारियों ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों व अन्य अधिकारियों से बात की तथा बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों के अनुरूप परीक्षा कराने के निर्देश दिए। कक्ष निरीक्षकों को भी नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहने और सभी नियमों का पालन करने को कहा। अपर जिलाधिकारी, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से गठित चार सचल दल टीमों ने पहले दिन कुल 37 केंद्रों पर पहुंच कर परीक्षा की शुचिता को जांचने का कार्य किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय के नेतृत्व वाले सचल दल ने सदर, घुघली व परतावल के 16 केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति देखी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने फरेंदा व बृजमनगंज के 12 परीक्षा केंद्रों की शुचिता को जांचा। डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह की टीम ने छह परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा को देखा। वित्त एवं लेखाधिकारी दुर्गेश यादव ने भी 13 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा की शुचिता को जांचने का कार्य किया।
पाठ़्यक्रम से आए प्रश्न, उत्साहित दिखे परीक्षार्थी
फोटो
- यूपी बोर्ड में पहली बार परीक्षा दे रही छात्राओं ने कहा कि पहले प्रश्नपत्र का बेहतर रहा अनुभव, भविष्य में मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखा। पहली बोर्ड परीक्षा होने के नाते उनके मन मस्तिष्क में परीक्षा को लेकर काफी उधेड़बुन थी, मगर पहले प्रश्नपत्र को बेहतर ढंग से हल करने के बाद उनमें आत्मविश्वास देखा गया। पहली बार ओएमआर शीट के प्रयोग को भी विद्यार्थियों ने बेहतर बताया। कहा कि इससे भविष्य मेें भी लाभ होगा। पहली बार परीक्षा देने वाली चार छात्राओं से बात की गई तो उन्होंने भी कुछ इस प्रकार अपनी प्रतिक्रिया दी।

पहली बोर्ड परीक्षा होने की वजह से निराशा थी। पाठ्यक्रम से ही प्रश्न आए थे। ऐसे में इस विषय में प्रश्नों को हल करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। अच्छा यह रहा कि स्कूल के शिक्षकों ने बेहतर ढंग से तैयारी कराई थी। इससे उनका आत्मविश्वास भी बना रहा।
-दिव्या विश्वकर्मा, छात्रा हाईस्कूल

100 अंक के प्रश्नपत्र में 30 अंक विद्यालय को देना है। 70 अंक की लिखित परीक्षा में 20 अंक का बहुविकल्पीय प्रश्न है। लिखित के रूप में 50 अंकों पर मेहनत करनी है। ऐसे में बदले गए तरीके से प्रश्नपत्रों को हल करना काफी सुविधाजनक भी है।-
रुखसार, छात्रा हाईस्कूल

पहली बार ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने की व्यवस्था अच्छी लगी। इससे भविष्य की परीक्षाओं के लिए भी बेहतर ढंग से तैयारी करने में मदद मिलेगी। शिक्षकों की ओर से कराए गए अभ्यास व पाठ्यक्रम से आए प्रश्नों से मुश्किलें कम हुईं।

-तरन्नुम, छात्रा हाईस्कूल

हाईस्कूल की 70 नंबर के लिखित परीक्षा में 20 नंबर की परीक्षा बहुविकल्पीय व 50 नंबर की परीक्षा लिखित है। बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना तो आसान है। मगर लिखने वाले प्रश्नों में समय अधिक लगा। विद्यालय की ओर से कराए गए अभ्यास का लाभ मिला।
-साहिना, छात्रा हाईस्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed