फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Union Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary interacted with doctors.

Maharajganj News: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने चिकित्सकों से किया संवाद

Sun, 07 Jun 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary interacted with doctors.
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को नगर स्थित चिकित्सकीय संस्थानों के चिकित्सकों के साथ संवाद किया। इस दौरान मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आदि अस्पतालों के चिकित्सकों से मुलाकात कर उनके विचार भी जाने।
विज्ञापन

संवाद कार्यक्रम में पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिले हैं। आयुष्मान भारत योजना, मेडिकल कॉलेजों की संख्या में वृद्धि, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल हेल्थ मिशन तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने जैसे अनेक कार्यों ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता तथा जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। पंकज चौधरी ने कहा कि चिकित्सक समाज के महत्वपूर्ण मार्गदर्शक हैं और उनके अनुभव व सुझाव नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, विनय श्रीवास्तव, विजय पांडेय, डॉ. डीके साहनी, डॉ. ज्योत्स्ना ओझा, डॉ. संकल्प त्रिवेदी, डॉ. एसएम रफीक, डॉ. प्रकाश विश्वास, डॉ. नेहा, डॉ. असद, डॉ. देव तथा डॉ. धनंजय सिंह सहित अनेक चिकित्सक एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed