{"_id":"6abec6f26e6aafdbaf0de6df","slug":"unidentified-middle-aged-man-dies-in-toilet-police-investigating-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-186210-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शौचालय में अज्ञात अधेड़ की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शौचालय में अज्ञात अधेड़ की मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
फरेंदा। सोनबरसा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में शौचालय में मिला। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति गांव के सार्वजनिक शौचालय में शौच करने गया था। उसने अंदर से सिटकिनी बंद कर ली। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर लोगों को आशंका हुई। मौके पर लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उपनिरीक्षक विजय शंकर हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष फरेंदा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।