फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Unhappy with father's second marriage, a teenager commits suicide

Maharajganj News: पिता की दूसरी शादी से नाखुश किशोर ने की आत्महत्या

Sat, 12 Jul 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 12 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Unhappy with father's second marriage, a teenager commits suicide
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़िहारी गांव में शुक्रवार सुबह एक किशोर ने पिता की दूसरी शादी से नाखुश होकर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़िहारी गांव निवासी विनोद एक मान्यता प्राप्त विद्यालय में शिक्षक हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उनके 14 वर्षीय पुत्र आस्कृत का कमरे के अंदर फंदे से लटका शव मिला। वह कक्षा नौ में पढ़ता था। इसकी जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, विनोद की पत्नी का निधन करीब आठ माह पूर्व हो गया था। उसके चार माह बाद ही उन्होंने दूसरी शादी कर ली। पिता की दूसरी शादी के बाद से ही आस्कृत बेहद नाराज रहता था, जिसको लेकर परिवार में आए दिन कलह होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी शादी के बाद से ही पिता के व्यवहार में बदलाव देख कर भी वह मानसिक तनाव में रहता था। इसी बीच शुक्रवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। थानाध्यक्ष ने बताया किशोर की मौत की सभी पहलू पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed