फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Unemployed people are being cheated in the hope of earning money abroad, they are being cheated by fraudsters.

Maharajganj News: विदेश में कमाई की आस में ठगे जा रहे बेरोजगार, जालसाजों की चांदी

Mon, 13 Jan 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Unemployed people are being cheated in the hope of earning money abroad, they are being cheated by fraudsters.
महराजगंज। कभी रेलवे में तो कभी शिक्षक बनाने के लिए बेरोजगारों को जालसाज निशाना बना रहे हैं। अब विदेश में काम दिलाने के नाम पर धड़ल्ले से ठगी की जा रही है। जालसाजों की बातों में फंसकर बेरोजगार युवक रकम गवां रहे हैं।
विज्ञापन

मामले सामने आने पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट जाती है। वहीं पीड़ितों को न तो रकम मिलती है, न ही नौकरी। बीते माह से लेकर अब तक करीब 10 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पुलिस की ओर से केस दर्ज किया जा रहा है। जांच जारी है।
विज्ञापन

बिहार के वैशाली जनपद के थाना सराय धरहरा निवासी रामजी कुमार काफी दिन से परेशान हैं। उन्होंने भिटौली थाना क्षेत्र के सोहसा बासपार निवासी रफीक अहमद पर सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। वह अपने दोस्त के माध्यम से एजेंट के संपर्क में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने तहरीर में लिखा है कि दोस्त ने एजेंट से परिचय कराया और बताया कि यह विदेश भेजने और वहां अच्छी नौकरी दिलाने का काम करते हैं। फिर एजेंट के झांसे में आकर सऊदी अरब जाने के लिए उसे अलग-अलग किस्तों में दो लाख रुपये दे दिया। एजेंट ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलवा दूंगा।
उसके बाद एजेंट शिकायतकर्ता का पासपोर्ट रख लिया और 10 अक्तूबर 2024 का सऊदी अरब जाने का टिकट दे दिया। एजेंट के बताए अनुसार शिकायतकर्ता सऊदी अरब जाने के लिए जब दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसे पता चला कि टिकट फर्जी है। फिर उसने एजेंट से शिकायत की तो उक्त एजेंट ने दोबारा उसे 17 अक्तूबर का टिकट दे दिया।
उसका दिया हुआ दूसरा टिकट भी फर्जी निकला। उसके बाद शिकायत करने पर आरोपी शिकायतकर्ता को अपने विश्वास में लेकर सऊदी अरब भेजने के लिए दिल्ली में 10 दिन रखा। इस दौरान शिकायतकर्ता का काफी धन खर्च हो गया और एजेंट शिकायतकर्ता को सऊदी अरब नहीं भेज सका।

उसके बाद थक हार कर शिकायतकर्ता दिल्ली से अपने घर वापस आ गया। उसके बाद पुन: एजेंट के पास पहुंचा। उसने कहा यदि मुझे सऊदी नहीं भेज सकते तो मुझे मेरा रुपये वापस कर दो। लेकिन उक्त एजेंट रुपये देने से आनाकानी कर रहा है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के अनुसार शिकायतकर्ता की तहरीर पर सोहसा बासपार निवासी रफीक अहमद पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed