{"_id":"67fc04a5408bc8f06b08ea3c","slug":"unemployed-are-being-cheated-in-the-name-of-employment-fraudsters-are-getting-rich-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-146838-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोजगार के झांसे में ठगे जा रहे बेरोजगार, जालसाज मालामाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोजगार के झांसे में ठगे जा रहे बेरोजगार, जालसाज मालामाल
Mon, 14 Apr 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। काम की तलाश में इधर-उधर खाक छान रहे बेरोजगारों को जालसाज निशाना बना रहे हैं। पहले बातों में उलझाते हैं, इसके बाद बेरोजगारों को अच्छा पैकेज मिलने की बातकर जाल में फंसा लेते हैं।
बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवा बगैर कुछ सोचे-समझे रकम देकर फंस जाते हैं। बीते दिन हुई जालसाजी में ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है।
पनियरा कस्बे के विशाल दिसंबर 2024 से ही रकम देकर खाक छान रहे हैं। इनके मामले में 13 अप्रैल को केस दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि एक एजेंट मिला। उसने सउदी, कुवैत, दुबई भेजने का झांसा दिया। उसने पहले एक एलबम दिखाया। इसमें तमाम युवकों को काम करते हुए फोटो शामिल किया गया था।
अलग-अलग कंपनियों में अच्छा पैकेज मिलने की बात कही गई। फोटो देखकर मैं भ्रमित हो गया। लगा की अच्छी नौकरी मिल जाएगी। इस लालच में एक लाख रुपये एजेंट को दे दिया।
विज्ञापन
रकम लेने के बाद उसने शुरू में तो अच्छा व्यवहार किया। फरवरी 2025 में उसने वीजा और टिकट दिया। इसके बाद लगा कि अब आने वाले दिनों में बेरोजगारी दूर हो जाएगी। राज तब खुला जब एअरपोर्ट पहुंचा।
यहां बताया गया कि टिकट और वीजा फर्जी है। इसके बाद कुछ समझ में नहीं आ रहा था। घर के लोग ब्याज पर कर्ज लेकर रकम दिए थे। एक पल में सपना टूट गया। कुछ दिन तक इधर-उधर भटकता रहा।
बाद में एजेंट से रकम की मांग की तो धमकी देने लगा। इसी तरह से उसने अन्य युवकों को भी ठगा था।
नेवासपोखर के प्रदुम्मन भी डेढ़ लाख देकर फंसे हैं। उन्होंने बताया कि केस तो दर्ज है, लेकिन न तो रकम मिली न नौकरी। पाई-पाई जोड़कर घर के लोग रकम एकत्र किए थे, जो एक पल में ही समाप्त हो गया। अब रकम मांगने पर धमकी मिल रही है।
उन्होंने बताया कि एजेंट से वीडियो के माध्यम से दिखाया था कि उसने दुबई में कई युवाओं को काम दिलाया है। कोई मॉल में काम कर रहा है तो कोई चालक है। कुछ युवकों को नामी कंपनी में काम करने का वीडियो दिखाकर भ्रमित कर दिया था। पनियरा थानाध्यक्ष निर्भय सिंह के अनुसार, जालसाजी का मामला संज्ञान में है। केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
बेरोजगारी का फायदा उठा रहे जालसाज : आईटी विशेषज्ञ नरेंद्र कुमार कहते हैं कि बेरोजगारी एक गंभीर समस्या है। इसका फायदा उठाकर जालसाज बेरोजगार युवाओं को निशाना बना रहे हैं। हाल के दिनों में, फर्जी नौकरी विज्ञापनों, ऑनलाइन स्कैम और झूठे ज्वाइनिंग लेटर के जरिए ठगी के मामले बढ़े हैं।