{"_id":"69e690022003e45e2001b5a3","slug":"under-mission-shakti-children-were-given-information-about-good-touch-and-bad-touch-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-175725-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मिशन शक्ति के तहत बच्चों को गुड टच-बैड टच की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मिशन शक्ति के तहत बच्चों को गुड टच-बैड टच की दी जानकारी
विज्ञापन
साथ ही महिलाओं को किया गया जागरूक
महराजगंज। महिला थाना अंतर्गत मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोमवार को राम मनोहर लोहिया पार्क में एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गुड टच-बैड टच की अवधारणा समझाई गई। साथ ही किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अनुचित स्पर्श होने पर उन्हें तुरंत माता-पिता या विश्वसनीय व्यक्ति को बताने की सलाह दी गई। महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। अनावश्यक रूप से पार्क में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें चेतावनी भी दी गई।
टीम ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉस्को एक्ट तथा मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनमानस को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 112, 1930 आदि हेल्पलाइनों के बारे में भी बताया गया ताकि कोई भी महिला या बालिका संकट की स्थिति में तुरंत मदद ले सके।