{"_id":"680631ece044b772060a556c","slug":"uncontrolled-bike-rider-collides-with-baraatis-two-killed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-147363-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक सवार बरातियों से टकराया, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक सवार बरातियों से टकराया, दो की मौत
Mon, 21 Apr 2025 05:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 21 Apr 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
घुघली। क्षेत्र के घुघली शिकारपुर मार्ग पर रविवार की देर रात सड़क के किनारे खड़े दो बरातियों को अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और एक बराती की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं बाइक चला रहा एक युवक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात थाना क्षेत्र के घुघली कस्बे के साईं मंदिर के करीब एक मैरिज हाल में खुटहा से बरात आई थी। बरात में भोजन के बाद बिहार राज्य के वैशाली निवासी संतोष (38) व श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल निवासी हनुमान (40) सड़क के किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान घुघली कस्बे की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मारते हुए बाइक सवार तीनों युवक आगे जाकर गिर गए।
उनमें एक फरार हो गया। बाइक पर सवार रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुरमाफी निवासी सूचित (18) और घुघली थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी विशाल (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टर ने बिहार राज्य के वैशाली निवासी संतोष और सूचित रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुरमाफी निवासी सूचित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हनुमान और विशाल की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।