{"_id":"68248e134df7e33b750014b1","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-the-wall-driver-died-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-149152-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, चालक की मौत
Wed, 14 May 2025 06:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 14 May 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी-बृजमनगंज मार्ग पर मैनेहिया मोड पर अनियंत्रित बाइक दीवार से टकरा गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी धानी में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहा के टोला सुखमंगलपुर निवासी देवेंद्र गुप्ता (50) गांव के ही दिनेश (22) के साथ किसी काम से बृजमनगंज जा रहे थे। अभी वह मैनेहिया मोड पर पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिससे देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी धानी ले गई, जहां चिकित्सक ने बाइक चालक देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दिनेश का सीएचसी में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद