फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uncle died due to electric shock, nephew got burnt

Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से मामा की मौत, भांजा झुलसा

Wed, 15 May 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 15 May 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Uncle died due to electric shock, nephew got burnt
चौक बाजार। क्षेत्र के दरहटा गांव में मंगलवार की सुबह टेंट हटाते समय ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसे बचाने के चक्कर में भांजा झुलसा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दरहटा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सोमवार को ब्रह्मभोज था। इसको लेकर उनके घर पर टेंट लगाया गया था। मंगलवार सुबह एक युवक टेंट हटा रहा था। इसी दौरान कपड़ा एक पाइप में फंस गया। उसको हटाने के लिए कलाम (23) पाइप पर चढ़ा था उसी दौरान अचानक ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसको बचाने गया भांजा सुलही (16) भी करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन परिजनों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कलाम को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक सुलही का इलाज चल रहा है। कलाम की तीन जून को शादी होनी थी। पिता असलम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को दफन कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed