{"_id":"6647d0906e2f5472000e8534","slug":"unauthorized-gathering-of-goods-trucks-in-railway-premises-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122634-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रेलवे परिसर में अनधिकृत रूप में मालवाहक ट्रकों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रेलवे परिसर में अनधिकृत रूप में मालवाहक ट्रकों का जमावड़ा
Sat, 18 May 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 18 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
परिसर में वाहनों के अनाधिकृत रुप प्रवेश पर रोक लगाने को लेकर जिम्मेदार बेखबर
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। मालगाड़ी न होने के बाद भी रेलवे परिसर में अनाधिकृत रुप से माल वाहक वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। ये मालवाहक ट्रक जब मालगाड़ी आती तो माल ढुलाई करते हैं, लेकिन माल ढुलाई के बाद भी ट्रक माल गोदाम पर खड़े रहते हैं। माल गोदाम मार्ग पर बैरियर लगने के बाद भी रेलवे परिसर में वाहनों का जमावड़ा रहता है।
रेलवे प्रशासन ने फरवरी माह में नौतनवा कस्बे के घंटा घर चौक से रेलवे मालगोदाम तक जाने वाले मार्ग पर रेलवे स्टेशन परिसर में वाहनों के अनाधिकृत रुप प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बैरियर लगा दिया था। जिसका पालन कुछ दिनों तक चला उसके बाद से रेलवे परिसर में हो रहे निर्माण कार्य के कारण बैरियर उठा देने से रेलवे परिसर में टेंपो, ई रिक्शा तथा अन्य वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। ट्रेन आने पर टेपों और ई रिक्शा सवारी बैठाने के चक्कर में प्लेटफॉर्म तक पहुंच जाते हैं। प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर मालगाड़ी आती है और माल ढुलाई के लिए माल वाहक ट्रक आते हैं। मालगाड़ी आने के बाद रैक से माल सीधे ट्रक पर लोड होकर चला जाता है। रैक खाली होने के बाद मालगाड़ी चली जाती है। माल ढुलाई होने के बाद वाणिज्य अधीक्षक द्वारा रेलवे सुरक्षा बल को ट्रको को रेलवे परिसर से बाहर करने के लिए मेमो दे देते हैं, लेकिन उसके बाद भी ट्रक खड़े रहते हैं।वाणिज्य अधीक्षक पुरुषोत्तम ने बताया कि मालगाड़ी आने के बाद ट्रक माल ढुलाई के लिए आते हैं माल ढुलाई होने के बाद प्लेटफॉर्म खाली कराने के लिए आरपीएफ को मेमो दे दिया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -