फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uma of Sadar Block stood first in 400 meter girls category.

Maharajganj News: 400 मीटर बालिका वर्ग में सदर ब्लाॅक की उमा प्रथम

Fri, 03 Jan 2025 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 03 Jan 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Uma of Sadar Block stood first in 400 meter girls category.
फरेंदा। युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विभाग दल एवं खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को जयपुरिया के मिनी स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्डी, वालीबाॅल, जूडो, बैटमिंटन एवं फुटबाॅल का आयोजन हुआ। इसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले दिन 400 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में सदर ब्लाॅक की उमा सहानी प्रथम, निचलौल की रूकसाना द्वितीय व पनियरा की संजू यादव तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में मिठौरा की चंदा प्रथम, चांदनी यादव द्वितीय व पनियरा की संजू यादव तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

200 मीटर सीनियर बालक वर्ग में नौतनवां के उमेश यादव प्रथम, निचलौल के धीरू यादव द्वितीय व फरेंदा के विकास मौर्य तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में फरेंदा के ओमप्रकाश प्रथम, सदर अनिल राय द्वितीय व मिठौरा के शेषमणि तृतीय स्थान पर रहे। वालीबॉल सब जूनियर बालक वर्ग में पनियरा विजेता व मिठौरा उपविजेता रहा। जूडो जूनियर बालिका वर्ग 44 किग्रा वर्ग में पनियरा की सौंदर्य श्रीवास्तव प्रथम, पनियरा की कविता द्वितीय व निचलौल की गुड़िया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 किग्रा सीनियर बालक वर्ग में पनियरा के आदित्य वर्मा प्रथम व निचलौल के राहुल गुप्ता द्वितीय व निचलौल के आदित्य तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अपार प्रतिभाएं है। सही मार्ग दर्शन मिले तो जिले का नाम रोशन करेंगे। एसडीएम मुकेश सिंह ने कहा शासन खेल प्रतियोगिता को प्रोत्साहित कर रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, प्रवीण मिश्रा, रविंद्र सिंह, डब्बू सिंह, मधुर सिंह, राकेश पटेल, अर्जुन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed