फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uditpur defeated Brijmanganj in Kabaddi

Maharajganj News: कबड्डी में उदितपुर ने बृजमनगंज को हराया

Mon, 10 Feb 2025 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 10 Feb 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Uditpur defeated Brijmanganj in Kabaddi
फरेंदा। नेहरू युवा केंद्र महाराजगंज के तत्वाधान में विकास खंड फरेंदा के जयपुरिया मिनी स्टेडियम में सोमवार को जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन हुआ। समापन के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दौड़, फुटबॉल, वॉलीबाल व साइकिल स्लो रेस, भारोत्तलन सहित अनेक प्रकार के खेल आयोजित किए गए। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उदितपुर फरेंदा तथा बृजमनगंज के बीच खेला गया गया। इसमें उदितपुर रोमांचक मुकाबले में बृजमनगंज को हरा कर विजेता बना। कबड्डी बालिका वर्ग में मिठौरा और फरेंदा के बीच खेला गया गया। इसमें मिठौरा की टीम विजेता व फरेंदा उपविजेता बना।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह एवं प्राचार्य अशोक यादव ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में खेल आवश्यक है। संचालन यशवंत कुमार पटेल ने किया। इस दौरान श्रीकेश यादव, आकाश सहानी, नागमणि, रमेश, युवा मण्डल अध्यक्ष हृदेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed