फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two youths returning from a wedding procession died in a road accident.

Maharajganj News: बरात से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Fri, 15 May 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two youths returning from a wedding procession died in a road accident.
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे सड़क हादसे में बरात से लौट रहे दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोनौली नगर पंचायत के तिलहवा निवासी राजेश सहानी (44) व सोनौली के ही खजुरिया निवासी रोहित सहानी (42) बाइक से सिद्धार्थनगर के उस्का थाना क्षेत्र से बरात से वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर लालपुर गांव के पास पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े वाहन से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी थाने पहुंच गए। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने परिवार के कमाऊ सदस्य थे। कोल्हुई पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके से चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed